राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में उत्क्रमित
उच्च विद्यालय कृष्णापुर के कार्तिक प्रधान ने की शिरकत,
kharsawan रांची के अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला विद्यालय परिसर स्थित मल्टीपरपज हॉल में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत राज्य स्तरीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के कार्तिक प्रधान ने सरायकेला-खरसावां जिले का प्रतिनिधित्व किया। विदित हो कि 12 दिसम्बर 2024 से 14 दिसम्बर 2024 तक ऑनलाइन जिला स्तरीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी ही इसमें शरीक हुए। यह प्रतियोगिता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की स्वायत्त राष्ट्रीय नव प्रवर्तन संस्था की नवाचार व शोध को प्रोत्साहित करने की एक अग्रणी पहल है। इसमें जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को अपने मॉडल के निर्माण के लिए दस हजार की सहायता राशि भी प्रदान की गई है। अपने जिले के कुल चयनित तीन प्रतिभागियों में शामिल कार्तिक प्रधान का प्रदर्श कैप फॉर ब्लाइंड पीपल एक नवाचारी सोच का उम्दा प्रदर्शन है। कैप में लगा अल्ट्रासोनिक सेंसर बाधाओं को डिटेक्ट कर ध्वनि तरंगों के माध्यम से नेत्रहीन व्यक्तियों को मदद पहुंँचाता है। उसके इस प्रदर्शन की भूरि-भूरि सराहना हुई। राज्य स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक अवसर प्राप्त होगा। कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका नूतन रानी को दिया है। उसकी इस कामयाबी पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
April 24, 2026 2: 50 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
