खूंटपानी के जर्जर चाचा पुलिया में सड़क के बीच बने
जानलेवा गड्ढे को कांग्रेसियों ने श्रमदान कर की मरम्मति
kutpani कुचाई, बडाबाम्बो से होते हुए खूंटपानी को जिला मुख्यालय चाईबासा को जोडने वाले जर्जर चाचा पुलिया में सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढे कांग्रेसियों ने श्रमदान कर मरम्मति की।युवा कांग्रेस के खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया एवं खंूटपानी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, जिला सोशल मिडिया प्रभारी सुकलाल होनहागा ने कांग्रेसियों के साथ शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड के चाचा पुलिया पहुंचकर पहुच पथ दोनों छोर में बड़े-बड़े गड्ढे में डस्ट बिछाकार गड्ढे को भर दिया गया। बता दे कि खूंटपानी के जर्जर चाचा पुलिया में सड़क के बीच बने जानलेवा गड्ढे हादसे को निमंत्रण दे रहा था। इससे राहगीरों को ना सिर्फ आने जाने में परेशानी हो रहा था। बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बना रहथा था। विगत दिनों सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खूंटपानी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया आदि कांग्रेसियों के द्वारा खूंटपानी केे जर्जर चाचा पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में पाया गया कि चाचा पुलिया को जोडने वाली पहुच पथ क्षतिग्रस्त है। पहुच पथ के दोनो छोर पर बने जानलेवा लगभग एक फिट गड्ढे हादसे को निमंत्रण दे रहा है। पहुच पथ के दोनो छोर पर बने जानलेवा गड्ढे को देखते हुए ग्रामीणों की मांग को देखने के बाद कांग्रेसियों ने श्रमदान से सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया। वही शुक्रवार को श्रमदान कर फिलहाल डस्ट बिछाकार गड्ढे को भर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, खंूटपानी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, जिला सोशल मिडिया प्रभारी सुकलाल होनहागा, नरेश गोप, जेना बोदरा, संजय होनहागा, मानकी मेलगाड़ी, वीरेंद्र बोदरा, मंगल सिंह मेलगाड़ी, सुरा बोदरा, लखन बोदरा, जयपाल बोदरा, सीदयु मेलगाड़ी, गारदी गागराई, राजीव गागराई आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 6: 55 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
