खरसावां के कृष्णापुर में वाषिर्क सांस्कृतिक छऊ महोत्सव,
कलाकारों ने भव्य छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुती से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध,
खरसावां छऊ नृत्य मे संस्कृतियों का है संगम-मनबोध
kharsawan
खरसावां (Sandeep Mahto) प्रखण्ड के अंतर्गत कृष्णापुर गांव मे वाषिर्क सांस्कृतिक छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वाषिर्क सांस्कृतिक छऊ महोत्सव कार्यक्रम में खरसावां के कृष्णापुर के कलाकारों ने पारंपरिक आधारित नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक छऊ महोत्सव मैं मुख्य रूप से उपस्थित आयोजन समिति के अध्यक्ष मनबोध महतो ने कहा कि छऊ खरसावां की जीवन रेखा है। छऊ नृत्य की कला परंपरा युगों युगों से चली आ रही है। खरसावां का छऊ नृत्य संस्कृतियों का संगम है। जो दूर दूर तक फैली है। इसकी महत्ता बनाए रखे। तभी कला का विकास संभव है। सांस्कुतिक छऊ नृत्य का शुभआरंभ गणेश वंदना नृत्य के साथ किया गया। इस दौरान खरसावां के कृष्णापुर उपर एवं नीचे टोला के छऊ नृत्य कलाकारों के द्वारा आदिवासियों के शिकार परंपरा पर आधारित शिकारी नृत्य, मयूर, मां दुर्गा की महिषासुर वध, रात्रि, राजा हरिश चंद्र के दान, शौले, गुप्त मिलन, राम लक्ष्मण पर आधारित सेतु बंधन, अश्वमेध यज्ञ व सीता हरण, शिव पार्वती के तांडव नृत्य को जीवंत रूप दे कर क्रार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं, दर्शकों ने श्रीकृष्ण बाल लीला पर आधारित कालिया दमन, मथुरा गमन, माया बंधन, माखन चोर, जय मां दुर्गा, महिसासुर वध, माया शबरी, रामलीला, शिव रात्री आदि नृत्य की भव्य प्रस्तुती देकर दर्शको मंत्रमुग्ध दिया। वही पूरी रात दर्शक छऊ नृत्य का लृफ्त उठाते रहे। इस दौरान मुख्य रूप से मनबोध महतो, दशरथ महतो, रमेश महतो, खिरोद महतो, संदीप महतो, कैशवलाल महतो, अनिल सोरेन, गणेश चांकी, गोविंद नापित, उमाकांत महतो, नदलाल सोय, अमरदीप महतो, लक्ष्मीकांत महतो, भुवनेशवर महतो, राजेश महतो, बिकास महतो, कुष्णा महतो, संजय महतो आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 9: 03 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
