खूंटपानी को जिला मुख्यालय चाईबासा से जोडने
वाले जर्जर चाचा पुलिया में बना जानलेवा गड्ढा दे रहा
हादसे को निमंत्रण, कांग्रेसियों ने किया निरीक्षण,
kharsawan कुचाई, बडाबाम्बो से होते हुए खूंटपानी को जिला मुख्यालय चाईबासा को जोडने वाले जर्जर चाचा पुलिया में बने जानलेवा गड्ढे हादसे को निमंत्रण दे रहा है। इससे राहगीरों को ना सिर्फ आने जाने में परेशानी हो रही है, बल्कि किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इसके बावजूद न तो स्थानीय प्रशासन और न ही संबंधित विभाग इसका सुध ले रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इसकी सूचना पाकर सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खूंटपानी सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया आदि कांग्रेसियों के द्वारा खूंटपानी केे जर्जर चाचा पुलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में पाया गया कि चाचा पुलिया को जोडने वाली पहुच पथ क्षतिग्रस्त है। पहुच पथ के दोनो छोर पर बने जानलेवा लगभग एक फिट गड्ढे हादसे को निमंत्रण दे रहा है। पुलिया के गार्डवाल भी क्षतिग्रस्त हो चुके है। पुलिया का रेलिंग जर्जर हो चुका है। इसकी जानकारी मोबाईल के द्वारा खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही नये पुलिया निर्माण की मांग की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि रेंगो पूर्ति, खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, सुखलाल होनहागा, नरेश गोप, जेना बोदरा, संजय होनहागा, मानकी मेलगाड़ी, डिबरू मेलगाड़ी, विरेन्द्र बोदरा, मंगल सिंह मेलगाड़ी, सुरा बोदरा, लखन बोदरा, जमपाल बोदरा, सिदयु मेलगाड़ी, गारदी गागराई, सुरा बोदरा, राजीव गागराई आदि उपस्थित थे।
नये पुलिया निर्माण की मांग
सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2004 में बनी चाचा पुलिया अत्यत जर्जर हो चुका है। पुलिया कि स्थिति इतना खराब है कि पुलिया में लगे छड जगह जगह दिखने लगा है। जिससे कारण दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इसकी शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते यहां से आने-जाने वाली जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए नये पुल निर्माण की मांग की है। यह पुलिया खरसावां, कुचाई, खूंटपानी प्रखंड के दर्जनों गांव को जोडती है।
March 7, 2026 3: 29 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
