कुचाई के नीमडीह से धुनाडीह एंव तरंबा से अतरा पथ निर्माण में भारी अनियमितता बरतने को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन को सौंपा ज्ञापन, उक्त योजनाओं की जांच कर कार्रवाई की मांग,
Rachi खरसावां विधायक दशरथ गागराई अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भी सौंपकर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुचाई प्रखंड के निर्माणाधीन निमडीह से धुनाडीह पथ निर्माण योजना एवं तरंबा से अतरा पथ निर्माण योजना में भारी अनियमितता बरतने शिकायत की। साथ ही उक्त योजनाओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहां गया कि उक्त योजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को बिल्कुल ताक में रख कर कार्य किया गया है। ब्लैक टापिंग की परत इतनी पतली है कि यह अंगुलियों से उखड़ रही है। कई स्थानों पर कालीकरण नहीं किया गया है।पीसीसी पथ पर जगह-जगह दरारें आ चुकी है। कल्वर्ट और आरसीसी पुलिया का निर्माण बेहद निम्न स्तर का है। कल्वर्ट में केवल ह्यूम पाईप बिछाकर छोड़ दिया गया है, जो मामूली बारिश में क्षतिग्रस्त हो सकता है। निमडीह से धुनाडीह पथ निर्माण योजना की प्राक्कलित राशि 7.99 करोड रूपये है।जिसमें से 6.65 करोड रूपये की निकासी कर ली गयी है। वहीं दूसरी पत्र में लिखा कि खरसावां जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य विगत 5 वर्षों से अपूर्ण है। योजना को वर्ष 2020-21 में स्वीकृति प्रदान की गयी थी। योजना की प्राक्कलित राशि 8 करोड़ रूपये है। जिसे वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाना था, परंतु विभागीय लापरवाही और संवेदक के गैर जवाबदेह आचरण के कारण इसे 2025 में भी पूर्ण नहीं किया जा सका है।विदित हो कि जनोपयोगी योजनाओं के ससमय पूर्ण नहीं होने से एक ओर जहां निर्माण कार्य में अतिरिक्त आवंटन की आवश्यकता होती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को इसका लाभ भी समय पर नहीं मिल पाता है। सीएम हेमंत सोरेन ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
September 6, 2026 4: 33 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
