खरसावां में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा,
कांग्रेसियो ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, नारों से गूंज उठी सड़कें,
अब वक्त कूटनीति का नहीं, सख़्त जवाब देने वक्त-शशि सिंह
Kharsawan ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में सरायकेला खरसावां जिला भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों के द्वारा खरसावां में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा के दौरान खरसावां देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा की शुरूआत खरसावां शहीद पार्क से शुरू होकर खरसावां साप्ताहिक हाट होते हुए खरसावां चांदनी चौक तक पहुंची। इसमें कांग्रेस के युवाओं, युवतियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर गर्व की चमक दिख रही थी। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम जैसे नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस का यह तिरंगा मार्च पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए इंसाफ की गूंज है। अब वक्त कूटनीति का नहीं, सीधा और सख़्त जवाब देने का है। पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है। उन्होने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं के भीतर देश के प्रति प्रेम, सम्मान और एकता की भावना को सशक्त करना था। यह तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों और देशप्रेम की जीवंत मिसाल है। यह भारत की अखंडता, वीरता और आतंकवाद के खिलाफ उसके सशक्त रुख का संदेश देता है। वही श्री मिश्रा ने कहा कि हमारे देश के अंदरूनी हिस्सों तक घुसपैठ करना, मासूमों की जान लेना, ये सब सिर्फ इसलिए मुमकिन हो पाता है, क्योंकि सीमा पार बैठे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान सरकार की खुली शह मिलती है। आतंक के खिलाफ हम सब आज एकजुट हैं, परन्तु अब सहने की नहीं, सख्त जवाब देने की बारी है। उन्होंने कहा कि अब आतंक के हर ठिकाने को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। इस दौरान मुख्य रूप से झारखंड युवा कांग्रेस के प्रभारी शशि सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, संजीव रंजन, कुलदीप कुमार, दीनबंधु बोयपाई, सुरेश सवैया, अनुप्रिया सोय, बलभ्रद महतो, राजाराम पाडेया, रूईदास चाकी, कन्हैयालाल सामड, पंचानंद प्रधान, राहुल माझी, शंकर दिग्गी, कृष्णा बोयपाई, दिलीप सिंह लेयागी, साधु हाईबुरू, सुकलाल होनहागा, कांडे होनहागा, विनोद पाडेया, मनोज सिंह मुंडा, विशाल होनहागा, बलराम पाडेया, दीपक तांती, गुलशन पाडेया, संतोष पाडेया, राजु तांती, बुधन हेम्ब्रम, अर्जुन बाकिरा, टीकु मोदी, गुरूपद बेहरा, पंचु प्रधान, रविन्द्र बोयपाई, बरजु लोहार, करण बाकिरा, दीपक होनहागा, शौकत अली, अनारूल हक, ईश्वर बानरा, प्रकाश महतो, शिवा सामड आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 6: 56 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
