छत्तीसगढ़ में आयोजित अंडर 20 नेशनल फुटबॉल
चौंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल टीम की घोषणा, जिले के
चंद्रमोहन सोय एवं विशाल महतो झारखंड टीम में शामिल,
kharsawan छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर में होने वाले स्वामी विवेकानंद अंडर 20 नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप के लिए झारखंड फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई। खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के गिरिडीह ट्रायल कैंप में चयनित 36 खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। उनके गहन प्रशिक्षण के पश्चात आज घोषित टीम में सरायकेला खरसावां जिले के चंद्रमोहन सोय एवं विशाल महतो सहित 18 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कप्तान बोकारो के मोहम्मद फैसल जबकि उप कप्तान सरायकेला के चंद्रमोहन सोय होंगे। अन्य खिलाड़ियों में रांची के सोनू लोहार, राज तिर्की, अभिषेक लकड़ा एवं आयुष लोहार, धनबाद के बीरबल माझी एवं अभिनव कुमार सिंह, गुमला के प्रेमचंद टोप्पो, पश्चिम सिंहभूम के मांझी सुंडी, बोकारो के आयुष किस्कू, दक्ष कुमार मांझी, कृष्ण हेंब्रम एवं अनुज कुमार राणा, रामगढ़ के उमेश कुमार सिंह, गोड्डा के सतीश सोरेन एवं पूर्वी सिंहभूम के गौरव कुमार सिंह शामिल है।आयुष किस्कू और प्रेमचंद टोप्पो टीम के गोलकीपर होंगे। टीम के प्रशिक्षक सुदीप्तो मजूमदार होंगे। कल सुबह यह टीम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी। झारखंड का पहला मैच 12 मई को त्रिपुरा के साथ 16 को महाराष्ट्र 18 को अरुणाचल प्रदेश एवं 20 को मिजोरम से होगा। आज टीम की घोषणा के दौरान डी एस उपाध्यक्ष उमेश सिंहदेव, डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, मुख्य प्रशिक्षक सुदीप्तो मजूमदार, प्रशिक्षक बलराम महतो एवं संजय सुंडी उपस्थित थे। झारखंड की घोषित टीम को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गुलाम रब्बानी एवं जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने टीम को शुभकामनाएं दी है।
June 8, 2026 10: 04 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
