खरसावां से सैकड़ों कांग्रेसी संविधान बचाओ रैली
में शामिल होने रांची रवाना, कांग्रेस हमेशा से संविधान के
रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी-प्रमेन्द्र मिश्रा,
kharsawan सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्याक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रांची रवाना हुए। इसके पूर्व कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता खरसावां चांदनी चौक में एकजूट होकर सैकड़ों की संख्या में पुराना विधानसभा मैदान धुर्वा रांची के लिए रवाना हुए। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश देना है। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संविधान के रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य संविधान को बचाने के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होने ने कहा कि भाजपा ने देश के संविधान को भी खतरे में लाने का काम किया है जिस कारण कांग्रेस को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। हमारे नेता राहुल गांधी ने साबित कर दिखा हैं कि जो जाति जनगणना के लिए देश के प्रधानमंत्री को मजबूर कर दिया हैं। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रखंड पर्यवेक्षक देबु चटर्जी, विधानसभा अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, रुईदास चाकी, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, बीस सूत्री सदस्य कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, मनोज कुमार सिंह मुंडा, बरजू लोहार, करन हेंब्रम, तुराम बाँकिरा, सुखलाल होनहागा, बीरेंद्र नायक, अर्नब गांगुली आदि शामिल थे।
July 23, 2026 3: 48 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
