खरसावां के प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी पर
बैठक, रथ मरम्मति हेतु बारीपदा से बुलाया जाएगा कारीगर, महाप्रभु
की रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-सिंकु
kharsawan खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 27 जून को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर एक बैठक किया गया। खरसावां मुख्यालय में सोमवार को खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष 2024 को 18 लाख की लागत से बने खुले प्रभु जगन्नाथ के रथ का निरीक्षण आगामी 7 मई को किया जाएगा। वही रथ की मरम्मति के लिए ओडिसा के बारीपदा से कारीगर बुलाया जाएगा। मौके पर श्री सिंकु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सभी परंपराओं और अनुष्ठानों की निवार्हन करने के लिए उत्सुक है। प्रसिद्ध रथ यात्रा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जायेगी। रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुका है। रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। इसमें 11 जून को देवस्नान पूर्णिमा, 12 जून को अणसर नीति (प्रभु स्नान के पश्चात बीमार होंगे)। 26 जून को नवयोवन दर्शन और 27 जून को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी और देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे तथा पांच जुलाई को श्री जगन्नाथ गुड़िचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक बाहुड़ा यात्रा निकलेगी। पांच जुलाई को बहुडा रथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावे हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी, प्रभु जगन्नाथ के नवयौवन रूप दर्शन, छैरा पैरा परंपराओं का निवार्हन होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु, मुखिया सुनिता तापे, कंनिया अभियता अश्वनी सरदार, नंदु कुमार पांडेय, गोर्वधन राउत, सुशील सांडगी, राकेश दास, शम्भू मंडल, नयन नायक, जितवाहन मंडल, मानिक प्रसाद सिंहदेव, सुशील साडगी, वैद्यनाथ नायक आदि उपस्थित थे।
June 14, 2026 6: 47 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
