खूंटपानी में विधायक के समथ ग्रामीणों ने रखा गार्डवाल,
पुलिया एवं स्नानघाट निर्माण की मांग, मूलभूत समस्याओ से हुए अवगत,
हर व्यक्ति तक पहुचे सरकार की कल्याणकारी योजनाए-गागराई
kutpani खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खूंटपानी प्रखंड के पुरनियॉ और दोपाई पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मुलभूत समस्याओं से विधायक को अवगत कराते हुए समस्याओं का समाधान करने की अपील की। ग्रामीणो ने अपनी मांगो ने अवगत कराते हुए रोडो नहर के कुदाबेडा सीमाना जगह में टुटी नहर में गार्डवाल निर्माण करने, छोटा कुदाबेडा और बागुसेरंग के बीच राऊबॉध जंगह में पुलिया का निर्माण तथा राऊबॉध चौक में नया नलकूप लगाने की मांग की गई। इसके अलावे गुटूमहरिया में सिंचाई के लिए पक्की नाली, गार्डवाल निर्माण, राऊबॉध में स्नानघाट निर्माण की मांग की गई। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार हर व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजना पहुचाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछडा, अति पिछडों के बेहतरी के लिए प्रसायरथ है। क्षेत्र के चहुंमूखी विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से सचेत है। गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, हरियल दोगो, दीपक दोगो, अमन दोगो, अनिल दोगो, सिंगराय दोगो, लखन दोगो, डिबरू दोगो, सानगी दोगो, सिदिऊ दोगो आदि उपस्थित थे।
September 7, 2026 9: 51 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
