खरसावां के हरिसाई में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों
की बैठक, सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने जुलूस की शक्ल में पहुचकर
हरिसाई में सरकारी शराब दुकान का बंद करवाया शटर,
kharsawan खरसावां के हरिसाइ में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक ग्राम मुंडा शिव शंकर हेंब्रम की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से दारू दुकान बंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही ग्रामीणों ने जुलूस की शक्ल में पहुचकर हरिसाई में सरकारी शराब दुकान का शटर बंद करवा दिया। इस संबंध में ग्राम सभा एवं महिला समितियों ने हस्ताक्षर कर 22 अप्रैल 2025 को लिखित शिकायत जिला के उपायुक्त, एसडीओ एवं अंचल अधिकारी खरसावां को दिया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर दुकान बन्द करवा दिया जाएगा। पर अभी तक दुकान बंद नहीं किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने परेशान होकर ग्राम सभा किया। साथ ही निर्णय लिया कि दुकान को बंद करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में गांव वालों के लिखित निवेदन पर आदिवासी हो समाज महासभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सोय एवं महासभा की टीम गांव पहुंची थी। श्री सोय ने कहा कि गांव में स्कूल नहीं है आंगनबाड़ी नहीं है उसको लेकर सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। ऊपर से शराब का दुकान खोल कर उनके गांव का माहौल खराब किया जा रहा है। महिलाएं तालाब में नहाने जाती हैं तो उन्हें बुरी नजर से देखा जा रहा है। जिससे महिलाए काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वही सामने गांव की आस्था जरास्थान मौजूद है। उसको भी दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका आदिवासी हो समाज महासभा घोर निंदा करता है। इस बैठक में मुख्य रूप से अनामिका हेंब्रम, सोमबारी बांदिया, शुक्रमनी हेंब्रम, शांति बांदिया, परमिता हेंब्रम, गीता हेंब्रम, मुनू बांदिया, सुकमती हेंब्रम, तूलसी बोदरा, निलिमा रानी हेंब्रम, राम हेंब्रम, मोहनलाल हेंब्रम, लाल सीहं हेंब्रम, विकिश बोदरा, नंदलाल हेंब्रम, आसमान हेंब्रम, सालेन सोय, डबुआ सोय, बिरसिंह सीजुई, नागेन सोय, तुराम बोइपाई, मानसिंह बांकिरा, आदि उपस्थित थे।
August 3, 2026 7: 47 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
