खरसावां में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की
बैठक में कुचाई प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, टाटा चातर बने
प्रखंड अध्यक्ष, संगठन विस्तार को लेकर दिया दिशा-निर्देश,
kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से कुचाई प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें टाटा चातर नवगठित कमिटी में अध्यक्ष, दीपक बांदिया को उपाध्यक्ष, बेलमति होनहागा को सचिव तथा आकाश बानसिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिजुई ने महासभा की नियमावली के तहत संगठन विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों को मजबूती देने, पंचायत से लेकर जिला स्तर तक कमिटियों को सक्रिय करने और आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में सभी को संगठित रूप से कार्य करना होगा। इस दौरान प्रदेश कमिटि के सदस्य लेबा गागराई, जिला शिक्षा सचिव पूजा बंकिरा, सरायकेला अनुमंडल अध्यक्ष गोबिन्द हेम्ब्रम, अनुमंडल कोषाध्यक्ष विशु रघु, कुंवर सिंह पुरती, मेंजो हाईबुरू, अमिषा गागराई, राजेश उराँव आदि लोग उपस्थित थे।
March 8, 2026 3: 27 am
Breaking
- सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने टिउनिया गांव में आयोजित 108 कुंज नाम किर्तन का किया शुभारंभ,
- निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक,
- गृह रक्षक भर्ती: 17 मार्च से सरायकेला में शारीरिक व लिखित परीक्षा, अभ्यर्थियों को सुबह 5 बजे पहुंचने का निर्देश
- सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा समाहरणालय परिसर से बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी, कहा– सामूहिक प्रयास से ही बदलाव संभव*
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरायकेला समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
- गम्हारिया के विभिन्न गांवो में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुष पद्धति के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, आयुष केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन जीने की है एक स्वस्थ पद्धति
- पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 8 मार्च को कुचाई और खरसावां दौरे पर, कई सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल,
- उपायुक्त द्वारा प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण, विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…*
