खरसावां बीडीओ ने किया विकास योजनाओं का
निरीक्षण, कार्य में प्रगति लाने, गुणवक्तापूर्ण कार्य करने और
आवास कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश,
kharsawan खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने शनिवार को खरसावां प्रखंड के कृष्णापुर और जोरडीहा पंचायत के विभिन्न गांवों में विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृष्णापुर, जोरडीहा और गितीलता में बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मनरेगा योजना के तहत आगंनबाड़ी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जायजा लिया। इसके अलावे उत्क्रमित मध्य विधालय गितीलता खरसावां का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कृष्णापुर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी के लिए गड्ढे खुदाई कार्य, सिंचाई कूप खुदाई कार्य, आगंनबाडी निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना व अबुआ आवास योजना का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में 30 जून तक सिंचाई कूप खुदाई कार्य हर हाल में पूरा करना है। आम बागवानी लगाने के लिए गड्ढा खोदने का कार्य शुरू हो गया है। गड्ढा तैयार रखें। इसके बाद बारिश होते ही आम बागवानी लगाने का कार्य शुरू किया जायेगा। गितीलता में मनरेगा योजना के तहत बन रहे आगंनबाडी निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण करने, आवासों का निर्माण कार्य आगामी 31 मई तक शतप्रतिशत पूर्ण करने तथा गुणवक्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला मजदूरों द्वारा कूप निर्माण का कार्य किया जा रहा था। कार्यस्थल पर महिला मजदूरों की मौजूदगी देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य मजदूरों को रोजगार मुहैया कराना है। इनमें खासकर ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है, ताकि उनकी बदहाली दूर हो सके। मनरेगा की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के महिला एवं पुरुष मजदूरों को रोजगार मिल रहा है जो काफी अच्छी बात है। उन्होंने लाभुक को बेहतर गुणवत्ता से समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां बीडीओ प्रधान माझी, सहायक अभियता आशुतोष कुमार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।
August 3, 2026 8: 46 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
