खरसावां में उत्कल सम्मिलनी ने पहलगाम में आतंकी
हमले में शहीद हुए लोगों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, लोगों
ने दो मिनट मौन रख कर आत्मा शांति की प्रार्थना,
kharsawan खरसावां के कुम्हार साही स्थित बजरंग मंदिर परिसर पर उत्कल सम्मिलनी को सरायकेला खरसावां जिला समिति के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले मारे गए 28 बेकसूर लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। उत्कल सम्मिलनी के जिलाध्यक्ष सुमंत मोहंती के नेतृत्व में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनके लिए भगवान से प्रार्थना की। बताया कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राष्ट्र उनका हमेशा ऋणी रहेगा। मौके पर जिला उत्कल सम्मिलनी परिदर्शक सुशील षाड़ंगी ने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक डे के नाम से जाना जाता है। उन्होने ने कहा कि शहीद की कुर्बानी को देश कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिन हमें उन लोगो की याद दिलाता है। जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस घटना की उत्कल सम्मिलनी कड़ी निंदा करती है। हमले में एक उड़िया भाई स्वर्गीय प्रशांत सथपित भी शहीद हो गए। इस शोक सभा में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुमन चंद्र मोहंती, जिला उपाध्यक्ष बिरोजा पति, सचिव अजय प्रधान, जिला परिदर्शक सुशील षाड़ंगी, सपन मंडल, राजू मंडल, जयजीत षाड़ंगी, चंद्रभानु प्रधान, रंजीत मंडल, भारत चंद्र मिश्रा, पुष्पा पुष्टि, शिवचरण महतो, सत्यव्रत चौहान, रंजीता मोहंती, कुंती मंडल, रचिता मोहंती, रेणु महाराणा, पद्मासिनी प्रधान, कविता दे, सविता विषेइ्र, झुमी मिश्रा, सपना नायक आदि उपस्थित थे।
August 3, 2026 8: 56 am
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
