खरसावां में अनुदान पर 15 लाभूकों में बकरी
और 50 लाभूकों में बतख चुजा का वितरण, बकरी और
बतख पालन रोजगार का बेहतर विकल्प है-प्रमुख
kharsawam मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शुक्रवार को खरसावां प्रखंड मुख्यालय में 15 लाभुकों के बीच अनुदान पर बकरी और 50 लाभूकों में बŸाख चुजा का वितरण किया गया। बकरी और बतख वितरण खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिप कालीचरण बानरा ने संयुक्त रूप से किया। झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत खरसावां में पांच लाभूको को 90 प्रतिशत अनुदान पर एवं 10 लाभूको को 75 प्रतिशत अनुदान पर एक-एक बकरा और चार-चार बकरी का वितरण किया। वैष्णवी एंटरप्राइज रांची के द्वारा अनुदान पर बकरी प्राप्त करने वाले लाभूकों में सुमित्रा सरदार, रामधनी मुंडा, बंसती पुष्टि, सोहलाल महतो, सीताराम महतो, सीनी कुई, सिरका गागराई, बेलो तियु, जेके तियु, लाल तियु, विरेन्द्र तियु, अजित प्रधान, राधुश्याम महतो, सूरजो प्रधान, शम्मा परवीन शामिल है। जबकि 50 लाभूकों को 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर प्रत्येक लाभूक को 15 बतख चुजा का वितरण किया गया। मौक पर श्री जामुदा ने कहा कि वर्तमान समय में बकरी पालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेष रुप से गरीब वर्ग के लिए आय का उत्तम साधन है। जिसको अपना कर किसान भाई अपने आजीविका ऑफ में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में कई लोग कृषि के अलावा पशुपालन का भी कार्य करते हैं। सरकार की ओर से ऐसे कृषकों एवं में पशुपालकों के बीच बकरा, बतख, चूजे का वितरण किया जा रहा है। इससे लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। वहीं श्री प्रधान ने कहा कि इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे। उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई होगा। उन्हें आर्थिक फायदा होगा। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, जिप कालीचरण बानरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी धनश्याम बोदरा, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, बीएओ मानिक चन्द्र महतो, मुखिया विशुलाल माझी, अजय सामड आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 1: 01 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
