पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटको के लिए खरसावां मे
श्रद्वाजंलि सभा और कैडल मार्च, कांग्रेसियों ने मौन रखकर दी श्रद्वाजलि,
आतंकी हमला इंटेलिजेंस फैलियर का नतीजा है-प्रमेंद्र मिश्रा
kharsawan जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले मारे गए बेकसूर 27 पर्यटकों की मौत से देशभर में आक्रोश है। मारे गए बेकसूर लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही। इसी के तहत भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिव एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार खरसावां में जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित की गई। यह मार्च खरसावां शहीद स्मारक से शुरू होकर चांदनी चौक तक गई एवं चांदनी चौक में दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि पहलगाम में पर्यटन स्थल पर आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा घातक हमला है। जिसकी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करता है। आतंकवादियों के इस के कायराना हमले का हम विरोध करते हैं। आतंकवाद के स्क्रू कृत कि हम कड़ी निंदा करते हैं। यह हमला देश की मोदी सरकार और खुफिया एजेंसियो की विफलता को पूर्ण रूप से उजागर करता है। उनके इंटेलिजेंस फैलियर का या नतीजा है जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला खरसावां निर्दाेष पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करता है। वही प्रखंड पर्यवेक्षक देबू चटर्जी ने कहा की पहलगाम पर आतंकी हमले से पूरा देश शोक संतप्त है। निर्दाेष पर्यटकों पर हमला देश की सुरक्षा पर बहुत बड़ी चूक है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि तत्काल कार्यवाही करते हुए सारे आतंकी और उनके सहयोग में जो भी नाम सामने आए तत्काल उन सभी को मृत्युदंड दिया जाए। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, प्रखंड प्रभारी देबू चटर्जी, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कु, खरसावां विस अध्यक्ष राजाराम पाड़ेया, सांसद प्रतिनिधि बलभद्र महतो, मनोज कुमार सिंह मुंडा, कोंदो कुम्भकार, कन्हैयालाल सामड, सौरभ तांती, शंकर लोवादा, रामचंद्र लोहार, मंजीत महतो, मो.अनावरुल हक, सूरज सामड, शंकर दिग्गी, शौकत अली, बुधराज दिग्गी, बिरजू लोहार, कृष्णा बोईपाई, बलराम पाड़ेया, मनीष होनहागा, राजू तांती, करण होनहागा, विजय पाड़ेया, देवा होनहागा, टीकू मोदी, दीपक होनहागा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 09 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
