खरसावां के विभिन्न पंचायतों में मना राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस, स्वच्छता का दिलाया संकल्प, गांव के विकास मे ग्रामीण जनताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवहान,
Kharsawan खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह, जोरडीहा, कृष्णापुर, दलाईकेला, बडाआमदा, जोजोडीह, बुरूडीह, सिमला, चिलकू, विटापुर, रिडिंग, हरिभंजा तथा खरसावां पंचायत सचिवालय में मनाया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वालो के बीच प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खरसावां पंचायत में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया सुनिता तापे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ शासन की जड़ें जन-जन तक पहुँचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया गया है। गाँवों के विकास और ग्रामीण जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रणाली है। इसी व्यवस्था की महत्ता और इसके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती को प्रोत्साहित करना,
ग्रामीण विकास में पंचायतों की भूमिका को सराहना, लोगों को स्थानीय स्वशासन के महत्व के प्रति जागरूक करना, पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करना और उन्हें मार्गदर्शन देना और ग्राम पंचायतों की उपलब्धियों को साझा करना है। इस दौरान राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया सुनिता तापे, झारखंड कृषि पदाधिकारी मानिक चंद्र महतो, ग्राम प्रधान खालिद खान, पंचायत सचिव दीपक उरांव, हेमलता पात्र, संजीव मंडल, देवव्रत सिंह, आशा सोराक, सुजीता दास, रीना होनहागा, कनिता राउत, गीता सतपति, भीम बोदरा, रामकृष्ण मुंडारी, राया सोय, पहलवान पुष्टि, लखन महतो, लक्ष्मीकांत महतो, मंजू मुंडारी, बसंत हेंब्रम, रामलाल हेंब्रम, सागर लोहार, झुनु साहु, सुभाष बारिक, राधिका नापित, पार्वती नापित, जानकी देवी, कलावती बेहरा आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 4: 17 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
