समाजसेवी दिलीप प्रधान के भाई स्वर्गीय संतोष प्रधान
के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,
kharsawan समाज सेवी दिलीप प्रधान के भाई स्वर्गीय संतोष प्रधान के श्राद्ध कर्म में आज उनके आवास में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, पूर्व विधायक शशि सामड, भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, विजय महतो, व्यापारी संघ के विनोद साहू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, पूर्व प्राचार्य नागेश्वर प्रधान, प्रेमानंद मिश्रा सहित कई लोगों ने श्राद्ध कर्म में शामिल होकर स्वर्गीय प्रधान को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि प्रसिद्ध समाजसेवी दिलीप प्रधान के भाई संतोष प्रधान का पिछले 9 अप्रैल को निधन हो गया था। हार्ट अटैक के कारण अल्प आयु में निधन के पश्चात संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। श्री मुंडा ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं संतृप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर ढाढस बंधाया।
June 14, 2026 3: 59 am
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
