खरसावां में 38‐26 लाख से बनेगा खरसावां उच्च
विद्यालय का पांच कमरा, 5‐14 करोड़ से बनेगा डोरो तेलीगोड़ा
पथ, सासंद और विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास,
kharsawan झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 38‐26 लाख की लागत से प्लास टू उच्च विद्यालय खरसावां में पांच अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होगा। जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5‐14 करोड़ की लागत से कुचाई के डोरो मुख्य पथ तेलीगोडा चौक से सोना नदी तक 4.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू एवं खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा आदि के द्वारा किया गया। मौके पर वक्लाओं ने कहा कि खरसावा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रयासरथ है। सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खरसावां-कुचाई का विकास होगा। हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो। झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है। क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है। आगे कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, खरसावां विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिप कालीचरण बानरा, डीएसए सचिव मो दिलदार, रानी हेम्ब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुम्हार अनुप सिंहदेव, अरूण जामुदा, अकबर जिया, ललन तिवारी, खिरोद प्रमाणिक, साधु चरण सोय, दिलदार हेम्ब्रम, गोद सरदार आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 12: 51 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
