कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल क्षेत्र मेरामजंगा में बहू ने
सास को मार डाला, खाने पीने के दौरान सास बहू की शुरू हुई
आपसी झगड़े के बाद किया हमला, जांच में जुटी पुलिस,
kuchai कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पहाडी क्षेत्र के मेरामजंगा गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सास-बहू के बीच हुए झगड़े के बाद बहू ने अपनी सास पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 47 वर्षीय माखी मुंडाईन पति-घासीराय मुंडा के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार शाम की है। मिली जानकारी के अनुसार कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र मेरामजंगा गांव में मंगलवार की शाम माखी मुंडाईन (सास) अपने 28 बहू वर्षीय पालो मुंडाईन सहित अन्य परिवार के लोगों के साथ अपने पडोसी के घर खाना पीना कर रहे थे। इसी बीच सास बहू के बीच किसी बात को लेकर आपसी झगड़ा शुरू हो गई। झगड़ा धीरे धीरे बढ़ता गया। आपसी कहासुनी के बाद बहू ने सास पर लकड़ी के पिडा से अचानक हमला कर दिया। जिससे वह गिर गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। रात अधिक होने और कुचाई के सुदूरवर्ती नक्सल पहाड़ी क्षेत्र होने और मोबाईन टॉवर नही रहने के कारण इस घटना की सूचना बुधवार की सुबह कुचाई के दलभंगा पुलिस को मिला। दलभंगा पुलिस सूचना पाकर दलबल के साथ घटना स्थल पहुचा और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस पर दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्रर मुंडा ने कहा कि कुचाई के मेरामजंगा गांव में खाने पीने के दौरान सास बहू की आपसी झगड़े शुरू होने के बाद बहू ने सास पर हमला कर दिया। जिससें सास पर मौके पर मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
September 6, 2026 6: 45 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
