मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष
बनाने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दी बधाई,
kharsawan रांची में आयोजित झारखंड मुक्ति के 13 वां महाधिवेशन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान श्री गागराई ने कहा कि गुरुजी ने चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व कर झारखंड के निर्माण और सामाजिक न्याय की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। इससे पूर्व हेमंत सोरेन 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। अब पार्टी की बागडोर औपचारिक रूप से उनके हाथों में सौंप दी गई है। उन्होने कहा कि हेमंत सोरेन का नेतृत्व झारखंड को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। हम सभी उनके साथ हैं। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी हर्ष देखी जा रही है।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
