झारखंड में जेटेट के सिलेबस में बदलाव का हवाला देकर
परीक्षा पर लगा रोक, लाखो अभ्यर्थी परेशान, बार-बार परीक्षा के नियमों
में बदलाव के कारण परीक्षा तैयारी हो रही प्रभावित- गजेन्द्र
jharkhand झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जब बीते साल 2024 के जुलाई महीने में जैक ने आवेदन मांगा तो लगा कि आठ साल बाद राज्य में टेट परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। जैक ने भी उत्साहित होकर 23 जुलाई से 26 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए जिसमें करीब 3.50 लाख छात्रों ने भागीदारी निभाई। इन सबके बीच शिक्षा विभाग ने जेटेट के सिलेबस में बदलाव होने का हवाला देते हुए परीक्षा आयोजित करने पर रोक लगा दी। सरकार ने संशोधित सिलेबस जारी किया। जिसमें कक्षा एक से पांच की शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थी के लिए इंटर पास होना अनिवार्य है। कक्षा एक से पांच में गणित की भी परीक्षा होती है। कक्षा एक से पांच में सिलेबस इंटर स्तरीय होने के कारण गणित में 11वीं व 12वीं के सिलेबस से गणित के प्रश्न पूछे जायेंगे। अब कला व वाणिज्य से इंटर पढ़नेवाले अभ्यर्थियों का कहना है कि वे इंटर स्तरीय गणित के सवालों का जवाब कैसे दे पायेंगे। इंटर स्तरीय गणित की पढ़ाई उन्होंने नहीं की है। इंटर कला के विद्यार्थी कैलकुलस के सवाल कैसे हल कर सकेंगे? इस तरह की विसंगतियों को दूर कर सरकार को जल्द से जल्द संशोधित कर नए सिलेबस जारी करना चाहिए और परीक्षा लेने की तैयारी करना चाहिए। इस पर गुरुकुल के निदेशक गजेन्द्र नाथ चौहान ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी परीक्षा तिथि में हो रही देरी से परेशान हैं। कई अभ्यर्थी इसके लिए लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपनी चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार नियमों में बदलाव के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। साथ ही अभ्यर्थी के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है।
June 8, 2026 6: 53 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
