कुचाई दो दिवसीय क्रिकेट चौंपियनशिप-2025 संर्पन्न,
बडाबाम्बों को पराजित कर हाईबुरु कंस्ट्रक्शन चाईबासा बना चौम्पियन,
उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है-सोनाराम बोदरा
kuchai कुचाई के भगवान बिरसा स्टेडियम में कुचाई क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट चौंपियनशिप-2025 संर्पन्न हो गई। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ओल्ड इज़ गोल्ड बडाबाम्बों को पराजित कर हाईबुरु कंस्ट्रक्शन चाईबासा चौम्पियन बना। इस दो दिवसीय क्रिकेट चौंपियनशिप में 16 टीमों ने भाग लिया। इस क्रिकेट चौंपियनशिप में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड इज़ गोल्ड बडाबाम्बों की टीम ने 8 ओवर में चार विकेट पर 61 रन बनाया। जबकि हाईबुरु कंस्ट्रक्शन चाईबासा की टीम को 62 रनो का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हाईबुरु कंस्ट्रक्शन चाईबासा की टीम 7 ओवर 3 गेद खेलकर तीन विकेट खोकर 62 रन बना लिया और अपने टीम को जीत दर्ज करा लिया।

दो दिवसीय क्रिकेट चौंपियनशिप के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने क्रिकेट चौंपियनशिप के विजेता टीम हाईबुरु कंस्ट्रक्शन चाईबासा को 13 हजार, उपविजेता टीम ओल्ड इज़ गोल्ड बडाबाम्बों को 10 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। मौके श्री बोदरा ने कहा कि उपलिब्ध्यां ही खिलाडियों की पहचान है। कडी मेहनत, बेहतर प्रयास ही खिलाडियों को पहचान दिला सकती है। और भविष्य को उज्जल बनाया जा सकता है। उन्होने कहा कि खेल से हमें जुड़ना चाहिए। खेल से जुड़े लोग बुरे संगत से दूर रखता है। साथ ही खिलाडियों में अनुशासन, एक-दूसरे को सहयोग करने की भावना जागती है। नेतृत्व क्षमता विकसीत होता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, राहुल दास, अजीत पान, अनुराग सोय, अरुण लोहार, गंगाराम सोय, मुकेश तांती आदि उपस्थित थे।
