खरसावां के बुढीतोपा में कलश यात्रा के साथ 16 प्रहर हरि संकिर्त्तन शुरू, हरि संकिर्त्तन में काफी संख्या में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़, विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
Kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत बुढ़ीतोपाु गांव कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी में पारंपरिक विधि विधान के तहत श्री श्री हरि संकीर्तन समिति बुडीतोपा के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर 16 प्रहर हरि संकीर्तन शूरू हो गई। सोमवार को सुबह 108 कुंवारी कन्याओ के द्वारा खरसावां के बुडीतोपा गांव स्थित कचा तलाब पहुंचे और पारंपरिक विधि विधान के तहत पूजा अर्चना कर कलशों में पवित्र जल भरा गया। कशल यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। यहां कलशों के स्थापन के साथ अखंड हरि सकीर्तन का प्रारंभ किया गया। हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं विगत रविवार शाम से गंधाधिवास के साथ शुरू हो गई है। वही सोमवार को कलश स्थापना के साथ राधा गोविन्द हरिबोल संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ। आगामी 8 अप्रैल को रात्रि जागरण होगा। जबकि आगामी 9 अप्रेल को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन हो गया। राधा गोविन्द हरि संकीर्तन में बुढ़ीतोपा, पदमपुर, बोड़ड़ा, आमदा, पिडकी सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान बुढीतोपा गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। इस हरि संकिर्त्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि राधा कृष्णा की महिमा अपरमपार है। भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है। भगवान राधा कृष्णा लोगों के कष्ट दूर करेंगे। हरि संकीर्तन में पहुंचे और राधा कृष्णा से हर परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दूर होने की कामना की। इस हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में चांडिल से मानिक नायक, तिरूलडीह सपदा से सेवन पांडे, चांडिल के डुंगरीडीह कालीपदो महतो, पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर राजु दलाई महिला कीर्तन मंडली, ईचागढ़ के बुरुहातु गोपाल दास, झारखंड के सरायकेला के मुंडकाठी से रुद्र प्रताप महतो, चक्रधरपुर हतिया से सुधीर प्रधान आदि संकिर्त्तन मंडली के कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर प्रधान, रंजन प्रधान, सुधांशु प्रधान, अजय प्रधान, रथुलाल प्रधान, दिलीप प्रधान, सुभाष पांडे, सुब्रत प्रधान, रंजन प्रधान, अंजन प्रधान, मनोज प्रधान, अनिल प्रधान आदि उपस्थित थे।
June 9, 2026 12: 29 am
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
