राजखरसावां-बडाबाम्बो के कुदासिंगी के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सर गायब, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस,
Rajkharsawan
राजखरसावां (Sandeep Mahto) चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेन हादसे और ट्रेनों से कटकर मौतों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को सुबह हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग के राजखरसावां-बडाबाम्बो के बीच कुदासिंगी के समीप रेलवे पोल संख्या 294/33 एवं 295/1 के बीच अप लाइन मे एक 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिससे आसपास में सनसनी फैल गई। इधर सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस व राजखरसावां रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान करने में जुट गई। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद आमदा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने राजखरसावां-बडाबाम्बो के बीच कुदासिंगी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव देखा। अज्ञात शव का सर गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ओपी पुलिस को दी। आमदा ओपी पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। पुलिस को आशंका की ट्रेन से गिरकर इसकी मौत हो गई। दूसरी और आशंका है कि इस व्यक्ति की हत्या कर रेलवे ट्रैक में डालकर घटना का रूप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
April 24, 2026 7: 16 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
