सरायकेला में एआईएसएम का जिला कमिटी विस्तार,
दशरथ प्रधान बने जिलाध्यक्ष एवं संतोष साहू बने महासचिव
एकजुट होकर संगठन को मजबूत करे-दशरथ प्रधान
seraikella -kharsawan सरायकेला (Sandeep Mahato) के परिसदन में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एआईएसएम की जिला कमिटी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में कोल्हान प्रभारी अजय कुमार महतो शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष गोलोक बिहारी ने की, जबकि जिला अध्यक्ष दशरथ प्रधान, महासचिव संतोष साहू और कार्यकारी अध्यक्ष सुमन मोदक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिला अध्यक्ष दिवंगत सुदेश कुमार के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिसमें उनके आत्मा की शांति की कामना की गई। इसके बाद एसोसिएशन के संजय मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान सर्वसम्मति से एआईएसएम जिला कमिटी के विस्तार के लिए चार उपाध्यक्ष, एक संगठन सचिव, तीन सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी और कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया। इन पदाधिकारियों को निम्नलिखित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दशरथ प्रधान को जिला अध्यक्ष, सुमन मोदक को कार्यकारी अध्यक्ष, सचिन मिश्रा, बाबू गोराई, कांग्रेस महतो, परमेश्वर साव को उपाध्यक्ष, संतोष साहू को महासचिव, खगेंद्र चंद्र महतो संगठन सचिव, कल्याण पात्रो, फनी भूषण टुडू, संजय सतपथी को सचिव, दीपक महतो को कोषाध्यक्ष, सुधीर गोराई को प्रवक्ता, नवीन प्रधान को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके अलावे संदीप कुमार महतो, जगदीश साव, पंकज महतो, विधुत महतो, बानेश्वर महतो, कमलेश महतो, फुलचॉद महतो, रवि सेन, दिलीप चॉद महतो, सुशील षडगी, जगन्नाथ चटर्जी को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों पर संगठन का पूर्ण भरोसा है और वे अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और नए कीर्तिमान हासिल करेंगे। एआईएसएम पत्रकार हित में लड़ाई लड़ती रहेगी और अपने मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करती रहेगी।