खरसावां मे कुड़मि समाज के द्वारा भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 247वीं शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाई,
kharsawan खरसावां के चांदनी चौक स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 247 वीं शहादत दिवस कुड़मि समाज खरसावां-कुचाई ईकाई की ओर से मनाया गया। इस दौरान खरसावां मॉडल स्कूल खरसावां के शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के आंदोलन के कारण परमानेंट सेटलमेंट 1793 से ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयतों की जमीन को अहस्तांतरणीय बनायी गयी थी। उस समय एकमात्र कुड़मि को ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयत कहा जाता था। इसलिए कहा जाता है कि क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो का विद्रोह जमीन बचाना और रिवेन्यू नहीं देने के लिए ही ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुई थी। आज राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हमारे देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़ विद्रोह के महानायक को रांची स्थित प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण कर सम्मानित करने का काम किया। जिसके लिए महामहिम राज्यवासियों के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। राजकीय प्लस टू हाई स्कूल खरसावां के हिंदी शिक्षक सुनील कुमार महतो ने कहा कि क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो विद्रोह के दौरान लड़ते-लड़ते 5 अप्रैल 1778 को सिल्ली के लोटा गांव के ‘गढ़तैंतेइर’ में अंग्रेजों की गोली से वीरगति प्राप्त हुए थे। इस प्रकार उन्होंने देश की आजादी के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहें। लोटा के गढ़तैंतेइर के आसपास छः और नाला के उस उस पार कीता गांव में सात ऐसे गड़े पत्थरों की ऐतिहासिक गवाही उन शहीदों का ऐतिहासिक तथ्य आज भी विद्यमान है।जिन्होंने क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के साथ शहादत दिए थे। उपस्थित सभी लोगों ने मौके पर निर्णय लिया कि खरसावां स्थित उचित जगह पर बहुत जल्द क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की मूर्ति स्थापित की जाएगी । इस दौराध मुख्य रूप से पंकज कुमार महतो, महेश्वर महतो, बाबलु महतो, रमेश महतो, कैलाश महतो, संजय महतो, महावीर महतो, लोकनाथ महतो, मंटू महतो, दयाल महतो, मनबोध महतो, मिलन महतो, राकेश महतो, आदि उपस्थित थे ।
June 9, 2026 1: 58 am
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
