खरसावां में जेंडर इक्विटी एंड इक्विलिटी के तहत
बाल विवाह पर महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, बाल विवाह
रोकना तभी संभव, जब बालिकाएं हों जागरूक
Kharsawan खरसावां मुख्यालय के सभागार में जेंडर इक्विटी एंड इक्विलिटी के तहत बाल विवाह पर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में खरसावां प्रखंड के दलाईकेला, बडाआमदा, खरसावां वा जोजोडीह के महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रशिक्षक कि भुमिका निभाते हुए रेखा प्रधान, कल्पना प्रधान, संतोषीनी प्रधान सरिता प्रधान ने जेंडर से संबधित जानकारी दी। बताया गया कि बाल विवाह देश की बड़ी समस्या है। भारत में प्रतिदिन चार हजार बाल विवाह हो रहा है। इसे रोकना समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। बाल विवाह रोकना तभी संभव है जब बालिकाएं जागरूक होंगी। प्रशिक्षक ने कहा कि बालिकाओं को 18 वर्ष से कम उम्र शादी करना बाल विवाह कहलाता है। कानून में बालिकाओं को 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करना वर्जित है। ऐसा होने पर प्रशासन को सूचना दें। बाल विवाह रोका जा सकता है। कहा यदि माता-पिता कम उम्र में बेटियों को शादी करते हैं, तो उनपर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके तहत उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। इस दौरान बताया गया कि माता-पिता बेटियों को बोझ समझते हैं तथा कम उम्र में ही अपनी बेटियों की शादी कर देते हैं। इससे बेटियों को बहुत परेशानी होती है। जन्म लेने बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। ऐसे बच्चे आगे चलकर कमजोर हो जाते हैं। माता भी कमजोर हो जाती हैं। इस तरह माता को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशिक्षक ने कहा कि बच्चियां बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं। अपने पास-पड़ोस में होने वाले बाल विवाह को जागरूक कर उसे रोकें। कार्यक्रम में कलस्टर कॉडीनेटर अनिता सोय दीपक कुमार सहित सभी सीसी, आईपीआरपी, बीएपी आदि उपस्थित थे।
June 9, 2026 12: 18 am
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
