खरसावां के विषयगोडा मे संडी मंडल समाज की वार्षिक बैठक संपन्न, समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित,शिक्षा बिना समाज में विकास की कल्पना करना असंभव है- अजय मंडल
Kharsawan खरसावां के विषयगोड़ा गांव में सोमवार को सुंडी मंडल समाज की एक वार्षिक बैठक समाज के अध्यक्ष बनमाली मंडल की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वही उड़िया भाषा साहित्य के समाज की प्रत्येक परिवार में जागरूकता लाने का निर्णय लिया गया। सामाजिक असहाय एवं विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों को आर्थिक मदद करने, समाज के लोगों को मेडिकल उपचार के लिए आर्थिक मदद करने, सभी सेवानिवृत्ति कमी व राष्ट्रीय स्तर पर झंडोत्तोलन के विजेता भोलानाथ मंडल को सम्मानित किया गया। मौके पर खरसावां के समाजसेवी अजय मंडल ने कहा कि शिक्षा बिना समाज में विकास की कल्पना करना असंभव है। शिक्षा ही वह नींव है जिस पर समाज का भविष्य टिका होता है। यह व्यक्तियों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती है। जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वही समाज के अध्यक्ष बनमाली मंडल ने कहा कि लंबे समय से मंडल जाति को अनुसूचित जाती में शामिल करने की मांग हो रही है। बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी मंडल जाति को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है।
सरकार से इस मांग को जल्द से पूरा करने की मांग की। बैठक में दहेज प्रथा का विरोध करते हुए निर्णय लिया गया कि समाज के लोग अब शादी में न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। साथ ही शादी-ब्याह में दहेज मांगने वालों को सामाजिक स्तर पर दंड दिया जाएगा। इस दौरान रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष बनमाली मंडल, उपाध्यक्ष कमलेंद्र मंडल, सजिव नव कुमार मंडल, युधिष्ठिर मंडल, मधुसूदन मंडल, यशवंत मंगल, पिंटू मंडल, शंकर मंडल, रामकृष्ण मंडल, दुखिया मंडल, अजीत मंडल, बबलू मंडल, बैद्यनाथ मंडल, बन बिहारी मंडल, प्रियंका मंडल, काजल मंडल, लेलिन कुमार मंडल, चंद्रशेखर मंडल आदि उपस्थित थे।