खरसावां मे आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला कमिटि एवं सरायकेला अनुमंडल कमिटि का पुर्नगठन, नरेन्द्र सिजुई बने जिलाध्यक्ष,
Kharsawan खरसावां मे लगभग एक साल पूर्व से प्रस्तावित में चल रहे आदिवासी हो समाज युवा महासभा सरायकेला खरसाँवां जिला कमिटि एवं सरायकेला अनुमंडल कमिटि का पुर्नगठन किया गया। खरसावां पथ निर्माण विभाग भवन में सोमवार को आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा राष्ट्रीय कमिटि और ऑल इंडिया “हो” लैंग्वेज एक्शन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नरेन्द्र सिजुई को जिलाध्यक्ष, सुखराम सोय को जिला उपाध्यक्ष, रानी बोदरा को जिला सचिव, विजय मुंडरी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । ठीक इसी तरह से गोबिन्द हेम्ब्रम को सरायकेला अनुमंडल कमिटि का अध्यक्ष, तारामनी बांदिया को उपाध्यक्ष, दुर्गा सिजुई को सचिव तथा विशु रघु को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय कमिटि और प्रदेश कमिटि की ओर से मनोनीत पदाधिकारियों को लोगों को शुभकामनाएँ देते हुए नये कमिटि को विस्तार करने, शपथ-ग्रहण, सर्टिफिकेशन आदि कार्यक्रम के बारे में उचित-मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम और ऑल इंडिया “हो” लैंग्वेज एक्शन कमिटि के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मीधर सिंह तियु ने विशेष अपील किया है कि हो भाषा लिपि के नाम सोशल मीडिया में काफी वाद-विवाद चल रही है। उससे न डगमगाएँ, दोनों पक्ष से सकारात्मक सोच पैदा करें । किसी भी भाषा का समय के अनुसार और वास्तविकता के आधार पर संशोधन, विकास एवं संरक्षण की प्रक्रिया चलती रहती है । हम सभी को जीवन में इसके अनुरूप स्वीकार करना ही होगा । इस संबंध में आदिवासी “हो” समाज महासभा के द्वारा विशेष सम्मेलन के आयोजन हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है। दोनों ने नये कमिटि के पदाधिकारियों को जानकारी दिया है कि हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में जब तक शामिल नही होगा । राष्ट्रीय स्तर पर यह आंदोलन चलता रहेगा । इस वर्ष का नई दिल्ली जंतर-मंतर का धरना प्रदर्शन और सम्मेलन का आयोजन भी युवा महासभा एवं एक्शन कमिटि के बीच चर्चा कर कार्यक्रम तिथि तय कर दिया जायेगा । इस अवसर पर मानकी मुंडी संघ जिलाध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, सालेन पाड़ेया, टाटा चातर, अमिषा गागराई, मेंजो हाईबुरू, आकाश बानसिंह, कुंवरसिंह पुरती, दीपक बोयपाई, पूजा बंकिरा, मनीष बांदिया आदि उपस्थित थे ।
July 25, 2026 3: 44 pm
Breaking
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
