खरसावां में हिंदू नववर्ष पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा मे भगवा ध्वज लहराते हुए गुंज रहा था जय श्रीराम के नारे
Kharsawan खरसावां में हिंदू नववर्ष पर के राजा श्रीरामचन्द्र सिंहदेव सरस्वती शिशु मंदिर के द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। खरसावां राजमहल परिसर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं के द्वारा हाथो में भगवा ध्वज लहराते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हिन्दू नववर्ष मंगलमय हो,भारत माता की जय,जय श्री राम के नारों के साथ साथ मंगल कामना के गीत गाते हुए खरसावां शहरी क्षेत्र के बाजारसही, मनुटोला, पतिशाही, कुम्हारशाही होते हुए विद्यालय में प्रवेश किए फिर विद्यालय के कार्यक्रम में सभी भैया बहन,अभिभाक सम्मिलित हुए जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर विद्यालय के शिक्षक आलोक दास ने हिंदू नव के बारे में बताते हुए कहा कि हिन्दू नव वर्ष यानी वर्ष प्रतिपदा जो चैत्य माह के शुक्ल पक्ष में चैत्य नवरात्र के दिन होता है।आज ही के ही ब्रह्म जी ने श्रृष्टि की रचना किए थे। भगवान राम जी का राज्याभिषेक भी आज ही के दिन हुआ था। भारत के महान राजा विक्रमादित्य के जन्म भी आज के दिन हुआ था। राजा विक्रमादित्य के जन्म दिवस पर ही हिंदू पंचांग जो चलता है। इन्हीं के द्वारा लागू किया गया था। जो आज तक विक्रम संवत 2082 में हमलोग प्रवेश किए। हिंदू नववर्ष सही में सृष्टि में नए परिवर्तन लेके आता है। बसंत के जाने से सभी पेड़ पौधों में भी नई पत्तियां खिलने लगती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीता मंडल,ममता कर, किशटा महतो,वकील बारीक,काजोल मंडल,प्रिय महंती,नीतू दिग्गी,बनवासी दाश आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 12: 58 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
