सीनी से बकरी चोरी कर स्विफ्ट डिजायर से भाग रहे तीन बकरी चोर खरसावां के बेहरासाई में पकड़ाया. चोरी की बकरी व कार जप्त,
Kharsawan सरायकेला के वार्षीणी प्लस टू उच्च विद्यालय सीनी से बकरी चोरी कर स्विफ्ट डिजायर रजि० नं० -जेएच 05 डीटी 1812 से खरसावां की ओर भाग रहे तीन व्यक्तियों को ग्रामीणो द्वारा खरसावां के बेहारासाई मस्जिद के पास पकडा गया। उक्त व्यक्तियों के वाहन से चोरी की बकरी को बरामद किया गया। इस संबंध में विनोद गोराई द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर खरसावाँ थाना कांड सं0-32/2025, दिनांक 29/03/2025, धारा-303(2)/3(5)/317(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। पकडाये तीनों व्यक्तियों की पहचान फैजल अख्तर, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता – मो० अख्तर हुसैन, पता रोड नं09, इंजमामुल हक, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता मो० छोटे, पता रोड नं0 13A तथा मो० इरफान आलम, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता मो० इमतियाज, पता रोड नं08, सभी पता जवाहर नगर, थाना मानगो, जिला जमशेदपुर के रूप में हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त फैजल अख्तर, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मो० अख्तर हुसैन पूर्व में बकरी चोरी के आरोप में ईचागढ़ थाना से जेल गये हैं। तथा चोरी किये गये बकरी को एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन रजि० नं0 जेएच 05 डीटी 1812 को विधिवत जप्त किया गया। उक्त जानकारी खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
July 23, 2026 6: 55 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
