खरसावां के हिन्दुसाई में शुरू हुई 16 प्रहर
हरि संकिर्त्तन, अखण्ड महायज्ञ में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत हिन्दुसाई गांव में कलश स्थापना के साथ हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकिर्त्तन समिति हिन्दुसाई के द्वारा 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ शुरू हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुआ संकीर्तन महायज्ञ में दलाईकेला, खुदीपीड, पिडकी, बनाइकेला, आसनतलिया, मौदा, तिरीलडीह, बडाबाम्बों, जोरडीहा, कृष्णापुर सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान हिन्दुसाई गांव में हरि संकिर्त्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकिर्त्तन का आन्नद उठाया। हरि संकीर्तन महायज्ञ का शुभआरभं 28 मार्च से गंधाधिवास के साथ शुरू हो गई है। वही 29 मार्च को कलश स्थापना के साथ राधा कृष्णा संकीर्तन नाम यज्ञ आरम्भ हुआ। जबकि 30 मार्च को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन होगा। इस दौरान खरसावां के डॉ पंकज प्रधान ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर श्री प्रधान ने कहा कि राधा कृष्णा की महिमा अपरमपार है। भगवान कृष्ण के प्रति आस्था व विश्वास हमारी ताकत है। भगवान राधा कृष्णा लोगों के कष्ट दूर करेंगे। हरि संकीर्तन में पहुंचे और राधा कृष्णा से हर परिवार खुशहाल रहे, समाज से सारे कष्ट दूर होने की कामना की। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में पश्चिम बंगाल पुरूलिया के दुग्धा के धरमु दास, झारखंड ईचागढ के टिकर स्वं भीम बनर्जी, पश्चिमी सिंहभूम कमलपुर के भूषण दत, पश्चिमी सिंहभूम तईरा सोनुवा के अभीराम नायक, खरसावां खुदीपीड के मनबोध प्रधान एवं खरसावां हिन्दुसाई के संतोष प्रधान के संकीर्तन मंडली के कलाकार ने भाग लिया।
April 26, 2026 1: 55 pm
Breaking
- हाड़ात गांव में हाथियों का कहर मां-बेटी की मौत,दो घायल
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2025 में खरसावां के कृष्णापुर विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, कई छात्र सम्मानित,
- सरायकेला-खरसावां में रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन, सभी प्रखंडों में तिथियाँ निर्धारित, खरसावां मे 29 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
- कुचाई के जोमरो में एसएसबी की पहल, कमांडेंट ने ग्रामीणों संग बैठक कर सुनी समस्याएं,
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
