खरसावां बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में मनाया 14 वां स्थापना दिवस, लाभुकों में किया 15 लाख के ऋण का वितरण,
Kharsawan खरसावां के बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा परिसर में 14 वां स्थापन दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस मे बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी जोनल प्रबंधक मो अनवर जमाल, शाखा प्रबंधक नितेश राज समेत उपस्थित लोगों ने केक काटा। साथ ही बैंक की ओर से चलाये जा रहे स्कीम की जानकारी दी। मौके पर मो जमाल ने कहा कि विगत 119 वर्षों से बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को बेहतर सेवा देती आ रही है। देशवासियों के प्रेम व विश्वास के कारण ही बैंक ऑफ इंडिया को 6ठा रैंक पर है।मो अनवर जमाल ने कहा कि आने वाले दिनों में बैंक का खरसावां शाखा भी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा दोगी। उन्होंने कहा कि बैंक से ऋण लेने वाले लाभुकों से ससमय किस्त भरने की अपील की। आने वाले दिनों में महिला उद्यम, एसएचजी समेत अन्य लाभुकों को ऋण देने की बात कही.बैंक की ओर से चलाये जा रहे स्कीम की जानकारी देते हुए लोगों से लाभ उठाने की अपील की.इस दौरान चार एसएचजी महिला समुहों में 10.5 लाख के ऋण का वितरण किया गया। एक किसानों को 50 हजार रुपये का केसीसी ऋण, दो एमएसएमई इंटरप्रेटर को चार लाख का ऋण दिया गया। साथ ही चार लाभुकों का ऋण समझौता कराया गया। इस दौरान मुख्य रुप से रौशन लाल रजक, सतीश पिंगुवा, पार्थो महापात्र, सुरज कुमार, बबिता हांसदा, बापी नायक, सेवानिवृत शिक्षक जय शंकर नंदा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 11: 03 pm
Breaking
- खरसावां-सीनी मार्ग के संतारी में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
- *उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* *ड्राई जोन में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, बंद योजनाओं को पुनः संचालित करने एवं पेयजल परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर…*
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर…*
- उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा…*
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
