कुचाई में विज्ञान और गणित को रुचिकर बनाने
पर हुई कार्यशाला, छात्रों के अंदर विज्ञान और गणित
विषयों के प्रति अभिरूचि विकसित करना उद्देश्य,
kuchai कुचाई प्रखंड संसाधन केंद्र में सीनी टाटा ट्रस्ट के द्वारा विज्ञान व गणित को रुचिकर बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में कुचाई प्रखंड के कक्षा छ से दसवीं तक संचालित विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक शामिल हुए। इस कार्यशाला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नाथो महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य गणित, विज्ञान विषयों को सरलता और रुचिपूर्ण बनाना है। जिसके माध्यम से शिक्षक छात्रों के अंदर विज्ञान और गणित विषयों के प्रति अभिरूचि विकसित कर सकें। विज्ञान और गणित के सिद्धांतों, सूत्रों और तथ्यों को बच्चों के दैनिक जीवन में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से समझाना है। मुख्य रूप से वर्ग छह से आठ के बच्चों को गणित एवं विज्ञान में रुचि लेने को लेकर प्रोजेक्ट के माध्यम से शिक्षा देने की व्यवस्था की गयी है। प्रोजेक्ट तैयार करने में प्रशिक्षण प्राप्त इन शिक्षकों द्वारा सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान व गणित शिक्षण को रुचिकर बनाने प्रोजेक्ट, प्रयोग एवं एसटीईएम (विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग गणित) शिक्षा के माध्यम से शिक्षण कार्य को विद्यालयों में बढ़ाने की जरुरत है। बच्चों के साथ रुचिकर गतिविधियों के द्वारा विज्ञान व गणित को रुचिकर बनाया जा सकता है। कार्यशाला में प्रशिक्षक की भुमिका समंदर सिंह सेंगर, रमाशंकर प्रसाद एवं अशोक कुमार ने निभाई। इस दौरान जिला शिक्षा कार्यक्रम समन्वयक फिल्ड कोर्डीनेटर जूलियस ब्रजमोहन, शीतल एवं 43 शिक्षक उपस्थित थे।
July 23, 2026 1: 35 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
