खरसावां में ईद व रामनवमी हेतु शांति समिति की बैठक,
सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाए त्योहार, विधि-व्यवस्था पर मथंन,
शांतिपूर्ण, भाईचारे के साथ ईद-रामनवमी मनाने का निर्णय,
kharsawan खरसावां थाना परिसर में ईद-उल-फितर और रामनवमी के त्योहार पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शांति सदभावना के साथ त्योहार मनानें को लेकर शांति समिति की एक बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एवं खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। यहां शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ ईद एवं रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बताया गया कि आगामी 31 मार्च को खरसावां के बेहरासाई, कदमडीहा और गोढपुर के विभिन्न मस्जिदो और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। जबकि आगामी 6 अप्रेल को खरसावां में अपने पारंपरिक मार्ग पर सरकारी की गाइडलाइन के तहत रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी जुलूस दोपहर 2 बजे निकलेगी। जो अपने विभिन्न पारंपरिक मार्गो से होते हुए रात 9 बजे समापन होगा। रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने और विवादास्पद गाने बजाने पर सख्त मनायी है। खरसावां में रामनवमी का जुलूस शांति वातावरण के साथ निकलने का निर्णय लिया। रामनवमी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए चौक-चौराहो के साथ साथ जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहेगे। पुलिस की नजर असमाजिक तत्यों के साथ साथ रामनवमी के दौरान सोशल मीडिया एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष रहेगी। अफवाह फैलाने पर सतर्कता बरते हुए पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। ताकि अफवाह फैलाने वालों पर कारवाई किया जा सके। उस दिन शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी।
अफवाह फैलाने पर की जायेगी कड़ी कार्रवाई-बीडीओ
खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि सौहार्दपूण वातावरण में त्योहार बनाने के लिए खरसावां का अपना अच्छा इतिहास रहा है। इस वातावरण को बनाये रखे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अफवाह व गडबडी फैलानें वालों की सूचना तुरत प्रशासन को दे।
ईद, रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं-गौरव
खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि ईद, रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सभी धार्मिक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय पर ही निकाली जाए। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के वॉलंटियर सक्रिय रहेंगे। अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखना है और किसी प्रकार की कोई बात होगी, तो अविलंब पुलिस को सूचना दें।
ये थै मौजूद
बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, एसआई प्रकाश कुमार, जिप कालीचरण बानरा, जिप सावित्री बानरा, मुखिया सुनिता तापे, हाजी अब्दुल गनी, सुशील षांड़गी, गोवर्धन राउत, मो निजामुददीन, सुशील षांडगी, सुब्रत सिंहदेव, जितवाहन मंडल, आलोक दास, जितेन घोडाई, अजय मंडल, नयन नायक, होपना सोरेन आदि मौजुद थे।
July 23, 2026 6: 55 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
