खूंटपानी के लोहरदा में वृहद झारखंड मोर्चा की हुई बैठक, सरकार नही चाहती आदिवासी और मूलवासियों की संपूर्ण विकास, स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति के बिना झारखंडियों का विकास असंभव है-बिरसा सोय,
Kutpani खूंटपानी प्रखंड के जहरीदा झरना लोहरदा में अभय जामुदा के नेतृत्व में वृहद झारखंड मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि झारखंड राज्य में झारखंडियों का विकास तब तक नहीं हो सकता है।जब तक झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होगी। झारखंड का दुर्भाग्य है कि अलग राज्य बनने के 24 वर्षों के बाद भी झारखंड के सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई। इससे झारखंडियों की ढांचागत विकास में काफी प्रभाव पड़ रही है। खनिज संपदा से संपन्न राज्य होने के बावजूद भी झारखंडी जनताओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
झारखंडियों को आज भी अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, अच्छी सड़क, सिंचाई की पर्याप्त सुविधा, 24 घंटा बिजली एवं बेरोजगारों को रोजगार की सुविधा से कोसों दूर रखा गया है। झारखंड में विकास के नाम पर सिर्फ लूट और भ्रटाचार का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों को उद्योग लगाने डैम बनाने और खनिज खदानों के नाम पर सदियों से विस्थापित किया जाता रहा है।झारखंड में आदिवासियों की जल जंगल जमीन बचाने के लिए सीएनटी एसपीटी एक्ट, पांचवी अनुसूची कानून समता जजमेंट विलकिंसन रूल पेसा कानून जैसे मजबूत कानूनों को सरजमीं में सख्ती से लागू नहीं किया गया। इससे आदिवासियों की जल जंगल जमीन खुलेआम लूटी जा रही है।
हक और अधिकार दिलाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन,
वृहद झारखंड मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि वृहद झारखंड मोर्चा झारखंड के आदिवासी और मूलवासियों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। झारखंड के वीर शहिदों और क्रांतिकारी आंदोलनकारियों के अधूरे सपनों साकार करने के लिए ही वृहद झारखंड मोर्चा का गठन किया गया है। हम बहुत जल्द झारखंड के सभी जिलों एवं प्रखंडों तक संगठन का विस्तार करेंगे। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। वही पूर्व सैनिक चौरी पूर्ति ने कहा कि कोल्हान की धरती में खनिज संपदा का भंडार है। इसके बावजूद भी यहां के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। कोल्हान से रोजगार के लिए हो रहे पलायन रोकने के लिए क्षेत्र विधायक और सांसदों को विशेष पहल करना चाहिए।
ये थै मौजूद
वृहद झारखंड मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय,पूर्व सैनिक चौरी पूर्ति,अभय सिंह जामुदा, सावन बारला, सारंगधर हेंब्रम, दीउरी बारला, मोतीलाल गोपे, पोंडेराम सवैया, गुना राम जामुदा, बुधराम जामुदा, नाईकी सवैया, बिरसिंह जामुदा, देवेन्द्र संवैया, बिरसिंह सवैया, रायसिंह जामुदा, चांबरा जामुदा आदि उपस्थित थे।
खरसावांः फोटो संख्या 1 खूंटपानी के लोहरदा में आयोजित वृहद झारखंड मोर्चा की बैठक मे उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष व अन्य।