कुचाई में उपायुक्त ने किया वन अधिकार केंद्र, केएनटी पुस्तकालय आदि का उदघाटन, विद्यार्थियों की जरुरत से जुड़ी सभी पुस्तकें यहाँ उपलब्ध होगी-उपायुक्त
Kuchai कुचाई के पुराना ब्लॉक परिसर में सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने वनाधिकार सहायता केंद्र,केएनटी पुस्तकालय अध्ययन केंद्र, दीपक फाउंडेशन सेनिटेरी पेड्स केंद्र एवं जेआरसी केंद्र का विधिवत उद्घाटन दीप प्रचलित कर एवं फीता काटकर किया। मौके पर श्री शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तक की कमी से निजात दिलाने के लिए केएनटी पुस्तकालय खोला गया है। इस पुस्तकालय में विद्यार्थियों को सभी तरह का प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध होगी। इसके अलावे विद्यार्थियों की जरुरत से जुड़ी सभी पुस्तकें यहाँ उपलब्ध होगी। पुस्तकालय के संचालन के लिए एक समिति का भी गठन किया गया है जो संचालन करेंगे। डीसी का उद्घाटन समारोह में आगमन पर पारम्परिक लोक गीत और नृत्य के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद डीसी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। यीशु उद्घाटन में डीसी रविशंकर शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंह देव, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ सुषमा सोरेन आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 12: 09 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
