खरसावां मॉडल स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
जीवन में सबसे बड़ा यादगार पल स्कूल का अंतिम दिन-बीपीओ,
kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह स्थित मॉडल स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ खरसावां बीपीओ पंकज कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि व शिक्षकों आदि ने दीप प्रज्जवलन करके किया। इस अवसर पर स्कूल के जूनियर छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर 12वीं के विद्यार्थियों का मनोरंजन व सम्मान किया। मौके पर श्री महतो ने कहा कि हम अपने अनुशासन में रहकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आगे आप जो कॉलेज स्तर पर शिक्षा प्राप्त करेंगे वह आपके जीवन की दिशा को निर्धारित करेगी। अतः आप ईमानदारी और मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें एवं शिक्षकों के बताए गए मार्गों का अनुसरण कर समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्तियों के जीवन में सबसे बड़ा यादगार पल विद्यालय का अंतिम दिन होता है। यह दिन हमें एहसास दिलाता है कि अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए विद्यालय से हमें क्या प्राप्त हुई और हमने क्या खोया। वहीं एमआईएस कोऑर्डिनेटर देवाशीष महतो ने कहा एक विद्यार्थी जब विद्यालय में प्रवेश समय अपने साथ माता-पिताओं का बहुत बड़ा उम्मीद लेकर आते हैं। उस दिन को प्रत्येक विद्यार्थियों भूलना नहीं चाहिए और तब तक अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए जब तक की अपने लंबे सपनों को कामयाबी हासिल हो जाए। जबकि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा ने कहा कि आप सभी छात्र अपने भविष्य का निर्माता स्वयं है। अतः अपने भविष्य को सजाने और संवारने के लिए सभी छात्र-छात्राएं मेहनत और लगनशीलता के साथ शिक्षा ग्रहण करते हुए आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। शिक्षिका शशिवाला बागे एवं शिक्षक जीडी महन्त ने कहा कि आप सबों के लिए आज विद्यालय का अंतिम दिन नहीं बल्कि नई दुनिया में अपने निजी व्यक्तित्व के साथ सपनों को साकार करने के लिए प्रवेश करने का दिन है। इस कार्यक्रम का मनमोहक संचालन दसवीं की छात्रा अतिका परवीन ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्या बासुमति मिश्रा, शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, चंदन कुमार महतो, प्रियतम सिंह, पुष्पा महतो, सुनीता महतो आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 5: 22 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
