खरसावां विधायक ने स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने को लेकर मुख्यमंत्री मिलकर सौपा ज्ञापन, पांच सौ बेडेड निर्माणाधीन अस्पताल पूर्ण करने की मांग,
Jharkhand खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी उपस्थित थे। श्री गागराई ने ज्ञापन के माध्यम से खरसावां विधानसभा क्षेत्र में आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया है। साथ ही इस मुद्दे को उन्होंने सदन में भी उठाया है। विधायक ने खरसावां, कुचाई और खूंटपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों का पदस्थापना करवाने, खरसावां के हरिभंजा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक का पदस्थापन करवाने, कल्याण विभाग के अस्पतालों में चिकित्सक समेत सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावे खरसावां के आमदा में 13 वर्षों से निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।
April 24, 2026 2: 51 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
