खरसावां थाना परिसर में हुई होली मिलन समारोह, होली पर्व पर एकता और भाईचारे का प्रतीक है-गौरव कुमार
Kharsawan खरसावां थाना परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधी व आम जनता ने भाग लिया। होली मिलन में पहुंचे लोगो एवं जनप्रतिनिधियों को थाना के पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार और पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर श्री कुमार ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारा के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि होली पर्व एकता और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। इस त्योहार से भाई चारगी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृत में होली का त्यौहार अपना विशेष महत्व रखता है। यह पर्व सामाजिक समर सता का प्रतीक है। इस समारोह में शांति समिति के सदस्य एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर होली का आनंद लिया। इस दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही एकजुटता का संदेश दिया।इस दौराध मुख्य रूप से खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रमुख मनिंदर जामुदा, जिप कालीचरण बानरा, जिप सावित्री बानरा, अनूप सिंहदेव, राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, शंकर सिंहदेव, प्ररवीन सिंहदेव, अजय मिश्रा, आलोक दास, सुब्रत सिंहदेव, एवं खरसावां थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
July 23, 2026 5: 19 pm
Breaking
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
