खरसांवा उच्च विद्यालय के आईटी व आईटीईएस
के विद्यार्थियों को कराया औद्योगिक भ्रमण, बच्चों को व्यावसायिक
शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा पर दी जानकारी
kharsawan
खरसांवा राजकीय उच्च विद्यालय के आईटी व आईटीईएस एवं मीडिया और मनोरंजन विषय के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। देश भर में चल रहे राष्ट्रीय कौशल योग्यता रूपरेखा के तहत व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को $2 राजकीय उच्च विद्यालय खरसांवा के व्यावसायिक शिक्षक आईटी व आईटीईएस के मकरध्वज महतो एवं मीडिया और मनोरंजन के व्यावसायिक शिक्षक मनोज कुमार महतो के द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बुरूडीह खरसांवा में भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने व्यावसायिक शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा के बारे में भी जानकारी हासिल किया। जो उनके भविष्य के लिए आज के इस आधुनिक युग में कितना जरूरी है। इस कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरसावां में सभी छात्र-छात्राओं को अवलोकन करने एवं सीखने का मौका मिला। इन संस्थान में छात्रों ने विद्वान प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, फिटर, एमएमवी, आईसीटीएसएम आदि तकनीकों का ज्ञान सरलता से प्राप्त किया। मौके पर उपस्थित शिक्षक मकरध्वज महतो ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण एक व्यवस्थित और सुनियोजित दौरा है। जिससे संस्थान द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न तकनीकों व कंपनियों की व्यावहारिक जानकारी से समृद्ध करना है। प्रत्येक औद्योगिक दौरा छात्रों को कक्षाओं में सीखी गई। सभी प्रबंधन अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप में लागू करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। इन औद्योगिक दौरों के आयोजन में एक और उद्देश्य यह है कि हम चाहते हैं कि हमारे छात्रों को वास्तविक औद्योगिक परिदृश्य में काम करने वाले जनशक्ति के मुद्दों और अनुभवों का प्रत्यक्ष अनुभव मिले। प्रमुख व्यक्तियों के साथ बातचीत करके, छात्रों को समाधान भी पता चलता है, जो कई बार पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम के दायरे से बाहर होता है। इस ओद्योगिक भ्रमण में उच्च विद्यालय खरसांवा के प्रभारी प्राचार्या मंजु कुमारी हेंब्रम, शिक्षक सुधाकर सोरेन,इराज पंडा, शरद चंद्र, खगेन कैबत्ता, मोहम्मद सैफुल्लाह आमिर आदि शामिल थे।
March 7, 2026 3: 27 pm
Breaking
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…** विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों में योग्य आवेदनों के सत्यापन के पश्चात अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय…* आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें पदाधिकारी – उपायुक्त,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश…*
- कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र के सेक्रेडीह के ग्राम सभा में विधायक ने फुटबॉल मैदान व चबूतरा निर्माण की घोषणा, ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की जताई उम्मीद,
- राजनगर के नामीबेडा, मगरकेला, गम्हारिया व छोटा कादला में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित खान-पान, स्वस्थ जीवनशैली, योग और व्यायाम अपनाने का संदेश,
- खरसावां के कुम्हारसाई में दल पूर्णिमा पर चौबीस प्रहर हरि संक्रितन, विधि विधान से पूजी गई भगवान राधा कृष्णा, समापन पर लोगों ने खेली रंगो का होली
- खरसावां के विभिन्न्ा मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुमे पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चौन की मांगी दुआ
- टियुनियां में श्री श्री 108 कुंज महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सरायकेला में सब्जी मंडी शिफ्ट करने के फैसले पर विवाद, स्टेडियम परिसर में बाजार लगाने का हुआ विरोध
