कुचाई में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत नौ लाभुकों में
बांटे गए बैल, पशुपालन रोजगार का सबसे बेहतर विकल्प, पशुपालन
पालन कर किसान बन सकते हैं आत्मनिर्भर-गुडडी देवी,
kuchai मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत कुचाई प्रखंड मुख्यालय में लाभुकों के बीच अनुदान पर नौ यूनिट जोडा बैलों का वितरण किया गया। बैलो का वितरण कुचाई प्रमुख गुडडी देवी एवं कुचाई पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मांडी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर श्रीमति देवी ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री पशुधन योजना’ का उद्देश्य झारखंड के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना है। पशुपालन पालन के द्वारा भी किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुचाई में बकरा सूकर ब्रायलर, कुक्कुट पालन योजना तथा बत्तख चूजा योजना द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों एवं पशुपालक को लाभान्वित कर आय का वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिक स्थिति को सुढ़ करने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। श्रीमति देवी ने कहा कि वर्तमान समय में पशुपालन रोजगार का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। विशेष रुप से गरीब वर्ग के लिए आय का उत्तम साधन है। जिसको अपना कर किसान भाई अपने आजीविका ऑफ में वृद्धि कर सकते हैं। इस योजना के तहत जो किसान पशुपालन करेंगे। उन्हें उनकी आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए किसान खेती भी कर पाएंगे और इससे उनकी कमाई बढ़ेगी। उन्हें एक और फायदा यह होगा कि अगर कृषि में उन्हें नुकसान होगा तो पशुपालन के जरिए उनकी नुकसान की भरपाई होगा। उन्हें आर्थिक फायदा होगा। जबकि डॉ मांडी ने कहा कि इस योजना के तहत हरिजन, आदिवासी और आदिम जनजाति समुदाय लोगों को 90 फीसदी अनुदान पर जोड़ा बैल दिया जा रहा है। इसमें लाभुक को मात्र 10 फीसदी राशि वापस करना होगा। आज जिस लाभुकों को जोड़ा बैल दिया गया है उसका बीमा भी तीन वर्षाे का है। जोड़ा बैल प्राप्त करने वाले लाभूक में मोयका गागराई, भवन उरावं, तुलसीदास मुंडा, लक्ष्मीकांत महतो, बुधू मुंडा, हरिनाथ मुंडा, दुखन मुंडा, सोगा हेम्ब्रम, केतु मुंडा शामिल है। इस दौरान मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोनिका मांडी, धर्मेंद्र सांडिल, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे।
October 22, 2026 9: 54 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
