कुचाई में होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक,
सीओ ने दिए सख्त निर्देश, बोले-त्योहारों में अवैध गतिविधियों
पर होगी कड़ी कार्रवाई, मिलजुल कर मनाए होली
kuchai कुचाई थाना परिसर में होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन एवं कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। आगामी 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को रंगो का त्योहार होली को शांति एवं सद्वावना के साथ मनाया जाएगा। होली में हुड़दंगियों पर नकेल कसने को लेकर प्रखंड के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आम लोगों ने बैठक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बैठक में अंचल अधिकारी ने त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी को जबरन रंग न लगाया जाए और हुल्लड़बाजी से बचा जाए। साथ ही किसी की झोपड़ी या मकान को नुकसान न पहुंचाया जाए। यह भी कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने सभी वर्गों के लोग से अपील किया कि आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर होली मनाएं। शराब बेचने या शराब पीकर होली के रंग में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई। होली के दौरान अश्लील गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। आपसी सौहार्द और भाईचारा को कायम करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। जबकि थाना प्रभारी श्री मुंडा ने कहा कि होली के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। होली मिलन समारोह का आयोजन कर सकते है। होली में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों को जगह-जगह तैनात किए जाएंगे। त्यौहार के दौरान संवेदनशील स्थानों को चिन्हित चौक-चौराहों के पास बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, यदि अपराध करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, कुचाई सीओ सुषमा सोरेन, कुचाई प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, सत्येन्द्र कुम्हार, लुबुराम सोय, डुमू गोप, पंचु दास, सत्येन्दर सिंह मुंडा, राम चन्द्र सोय, महेश योगी, दिनेश महतो, कपूर महतो आदि उपस्थित थे।
June 8, 2026 10: 02 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
