झारखंड विधानसभा में खरसावां विधायक ने उठाया
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, बड़ाचीरू अस्पताल और सरायकेला
खरसावां जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी का मुद्दा,
kharsawan झारखंड विधानसभा के शून्यकाल एवं तारांकित प्रश्न काल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, बड़ाचीरू अस्पताल और सरायकेला खरसावां जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी का मुद्दा उठाते हुए जानकारी मांगी है। खरसावां विधायक ने सदन शून्यकाल में अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्ष 2016 के बाद से झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का आयोजन अब-तक नहीं किया गया है। जबकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाना है। वर्तमान में झारखण्ड राज्य के एक लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होने का प्रतीक्षा कर रहे हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग किया कि झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन शीघ्र किया जाय। इसके अलावे सदन के तारांकित प्रश्न काल में सरायकेला-खरसावां जिला के जिला भूमि संरक्षण विभाग और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाचीरू स्थित कल्याण अस्पताल का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से सरायकेला- खरसावां जिला में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी का पद सृजित नहीं होने तथा जिला में भूमि संरक्षण विभाग के नहीं होने का सवाल पूछा। जिसपर जवाब दिया गया कि जिला में भूमि संरक्षण विभाग के नहीं होने से विभाग से संबंधित जिले का काम पूर्वी सिंहभूम जिले के कार्यालय से संचालित किया जाता है। जिसके कारण जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन और अनुश्रवण में काफी परेशानी होती है। विधायक ने सरकार से पूछा है कि जिले में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी का पद सृजित करते हुए कब तक कार्यालय खोला जा रहा है। विधायक के सवाल पर सरकार की ओर से कहा गया कि न्यूनतम आवश्यकता आधारित पदों के साथ कार्यालय का सृजन करने को लेकर कृषि निदेशक झारखंड रांची की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है और इस विषय पर कार्रवाई प्रक्रिया में है। वहीं विधायक ने सदन में पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाचीरू कल्याण अस्पताल में केवल ओपीडी सेवा उपलब्ध है। जबकि राज्य के दूसरे कल्याण अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ आईपीडी की सेवा भी उपलब्ध है। विधायक के इस सवाल पर सरकार की ओर से बताया गया की बड़ाचीरू कल्याण अस्पताल में आईपीडी सेवा शुरू करने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले को पचास लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवा दिया गया है। बहुत जल्द यह सेवा शुरू हो जाएगी।
June 8, 2026 10: 02 am
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई किसान गोष्ठी, किसानों को बदलती जलवायु, घटती मृदा उर्वरता, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य,
- खरसावां मे निवर्तमान थाना प्रभारी गौरव कुमार की विदाई व नये थानेदार का हुआ स्वागत, सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है-बीडीओ,
- खरसावां में चोरी की बडी वारदात, आधी रात अज्ञात चोर ने घुसकर का अलमारी तोड कर तीन लाख के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले उडे चोर,
- खरसावां के खिलारीसाई में महिला समूहों एवं किशोरियों का जेंडर एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला संर्पन, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर,
- अब जगन्नाथपुर में भी शुरू हुई देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की सेवा -सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर सेवा का दिया भरोसा
- उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक आयोजित, खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नई विकास योजनाओं के चयन पर हुई चर्चा…*
- सरायकेला में कोटपा अधिनियम के तहत विशेष छापेमारी, कई दुकानदारों पर कार्रवाई
- शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: जगत माझी -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास, कहा इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में कराएंगे 6-6 नया कमरों का निर्माण
