खरसावां के हिन्दुसाई में 52 लाख से चेकडेम और
कुचाई के जोड़ासारजोम में 11 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केन्द्र
विधायक की पत्नी व सांसद प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास,
kharsawan-kuchai खरसावां प्रखंड के अंतर्गत हिन्दुसाई नाला में चेकडेम और कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजोम में आंगनबाड़ी केन्द्र का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बांसती गागराई, सासंद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप आदि ने किया। मौके पर श्रीमति गागराई ने कहा कि बहुत दिनों से यहां के किसानों की मांग थी कि यहां एक चेकडेम का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों के इसी मांग पर यहां चेकडेम का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 52 लाख के लागत से बनने वाली चेकडेम निर्माण से लोगों को काफी सुविधा होगी, किसान सालों भर खेती कर सकेंगे। स्थानीय ग्रामीणों को इस चेकडेम का वृहद लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजोम में 11 लाख की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण होगा। भवन बनने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में सेविका व नौनिहालों को काफी सहूलियत होगी। इसमें सारे सामान को सेविका केंद्र में रख पाएंगी। जबकि श्री किस्कू ने कहा कि हिन्दुसाई नाला में सालों भर पानी का बहाव होता रहता है। चेक डेम के निर्माण हो जाने पर किसानों को लाभ होगा। दोनों और सैकड़ों एकड़ जमीन पर खेती भी की जा सकेगी। इसके साथ ही गर्मी के दिनों में जहां ग्रामीण नहाने का उपयोग करेंगे, वहीं गर्मी के दिनों में पशु पक्षियों को पानी मिल सकेगा। इस चेकडेम व आंगनबाड़ी भवन शिलान्यास में मुख्य रूप से खरसावां विधायक की पत्नी बांसती गागराई, सासंद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, सासंद प्रतिनिधि मान सिंह मुंडा, बलभ्रद महतो, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, कनिया अभियंता जितेन्द्रर राजवार, कांग्रेस जिला महासचिव मोसाहिद खान, युवा काग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, कुचाई कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष भागु मुंडा, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह मुंडा, सचिव मुन्ना सोय, प्रवीन ठाकुर, गोविद हाईबुरू व ग्रामीण उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 22 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
