झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में खरसावां
विधायक ने उठाया आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका का
मानदेय भुगतान व मॉडल स्कूल खरसावां का मामला,
kharsawan झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने राज्य भर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिका बहनों को विगत पाँच माह से मानदेय का भुगतान नहीं करने एवं खरसावां के असुरा मॉडल स्कूल व मॉडल डिग्री पक्की सड़क बने, पगडंडियों पर चल कर स्कूल व कॉलेज जाने का मामला। विधायक ने झारखंड विधानसभा के सदन में मामले को रखते हुए कहा कि राज्य भर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिका बहनों को विगत पाँच माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। परिणाम स्वरूप इन्हें काफी काठिनाईयों से जुझना पड़ रहा है। इस सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग किया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिका बहनों को उनके 5 माह का बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। इसके अलावे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के असुरा मॉडल स्कूल व मॉडल डिग्री पक्की सड़क बने पगडंडियों पर चल कर स्कूल व कॉलेज जाते है। सदन में माग रखते हुए विधायक ने खरसावां के असुरा मौजा स्थित मॉडल स्कूल व मॉडल डिग्री कॉलेज जाने के लिये पक्की सड़क बनाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पगडंडी के सहारे कॉलेज और स्कूल पहुंचना पड़ता है। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सरकार से मांग की कि इन शैक्षणिक संस्थानों तक शीघ्र सड़क निर्माण कराया जाए।
October 22, 2026 8: 55 am
Breaking
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
- खरसावां के सांडेबुरू में ‘एक शाम सांडेबुरू के नाम’ कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, बचत और संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभागी पुरस्कृत,
- कुचाई में तीन दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ संपन्न, बाबा एंड बाबा को पराजित कर अवटी एंड सान्वी बनी चैंपियन, विजेता को दिए दो लाख रुपये,
- खूंटपानी के लोहरदा में ग्रामीण शिक्षा सहायता केंद्र शुरू, गरीब बच्चों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद,
- तिरुपति बालाजी मंदिर में गूंजी खरसावां छऊ की गूंज, झारखंडी संस्कृति की छटा से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, ‘माया बंधन’ और ‘शिकार नृत्य’ की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन, राष्ट्रीय मंच पर कलाकारों ने बढ़ाया झारखंड का मान, ब्रह्मोत्सव में 169 कला दलों के करीब 3,700 कलाकारों ने लिया हिस्सा
- सिनी ओपी क्षेत्र में धारदार हथियार से वार कर 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या धातकीडीह गांव में वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
- चांडिल में डकैती कांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार; 24 लाख के जेवरात बरामद कुरियर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा 32 पीस ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के, 80 ग्राम सोना और 5142 ग्राम चांदी समेत अन्य सामान बरामद,
