खरसावां मे भाजपा ने प्रेस वार्ता कर झामुमो के सदस्यता अभियान पर उठाया सवाल, झामूमों सदस्यता अभियान के नाम पर महिलाओं का कर रही भयदोहन-भाजपा
Kharsawan खरसवाँ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने खरसवां प्रेस वार्ता कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा सरायकेला खरसावां जिला में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुझ तक ऐसी कई सूचनाएँ लगातार पहुँच रही हैं। जिससे पता चलता है कि झामूमों पार्टी सदस्यता अभियान के नाम पर महिलाओं का भयदोहन कर रही है । झामुमों के लोग महिलाओं को डरा रहे है कि जो भी महिला दस रुपये देकर उनकी पार्टी का सदस्य नहीं बनेगी। उसके खाते में महिला सम्मान योजना का पैसा आना बंद हो जायेगा। वह भोले भाले ग्रामीणों के बीच यह भ्रम फैला रहे है कि जो भी ग्रामीण झामुमों का सदस्य नहीं बनेगा। उसका नाम राशन कार्ड के लिस्ट से काट दिया जायेगा । वह लोगो के बीच झूठ फैला रहे है कि सदस्य न बनने वाले महिला या पुरुष को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा । श्री सिंहदेव ने कहा ऐसा करना सिर्फ अनैतिक ही नहीं बल्कि यह अपराध भी है । अब झामुमों का काम सिर्फ झूठ के सहारे राजनीति करना रह गया है। झामुमों के चुनावी झूठ जब जनता के बीच उजागर हो रहे हैं। तब वह भोले भाले ग्रामीणों, महिलाओ को छलने का प्रपंच कर रही है । उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे लोगो को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख़्त कार्यवाही की माँग की है । आज के इस प्रेस वार्ता में निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिजय महतो, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिला मंत्री कविता दास, शंभु पति, प्रदीप सिंहदेव, ज्ञानी साहू आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 3: 11 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
