खरसावां के मंदार व नगाड़े की थाप पर धूमधाम से
मना मागे पर्व, युवक-युवतियां व बुजुर्ग मागे नृत्य के जश्न में डूबे,
पर्व-त्योहार समाज में एकता और अखंडता लाते हैं-गागराई
kharsawan आदिवासी हो समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार माघे पर्व इन दिनों कोल्हान के गांवों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। खरसावां प्रखंड के कोतवालसाई (जोजोपी) में मागे पर्व हर्षाेल्लास के साथ मागे पर्व मनाया गया। युवक-युवतियां व बुजुर्ग मागे नृत्य के जश्न में डूबे रहे। मागे पर्व मनाने के उद्देश्य से दूर-दराज से मेहमान भी आए थे। मागे पर्व में शामिल खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में एकता और अखंडता लाते हैं। समाज के युवाओं को समाज के मूल कारणों को जानना चाहिए। मागे पर्व में यहां के लोगों की काफी आस्था है। उन्होने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समुदाय का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। हम सभी को यह त्योहार आदिवासी परंपरा से मनाने की जरूरत है। इस त्योहार में कोई भी लड़ाई झगड़ा ना करें। सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। गांव में मागे पर्व के अवसर पर सुख समृद्धि के लिए पूजा की जाती है। इस मागे पर्व में काफी संख्या समाज के लोग व ग्रामीण शामिल थे।
September 6, 2026 4: 19 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
