खरसावां के मिशन ऑफ एलोहिम स्कूल का मना 7 वां वार्षिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी भव्य प्रस्तुती, शिक्षा जीवन का अनमोल धन है-बीईईओ
Kharsawan खरसावां में संचालित मिशन ऑफ एलोहिम अग्रेजी स्कूल में 7 वां वार्षिक उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देकर श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उदघाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव आदि के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया। मौके पर श्री सिंह कहा कि शिक्षा एक अनमोल धन है। इसे प्राप्त करना एक तपस्या है। शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जो हमेशा मनुष्य के साथ रहती है। वहीं अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अनुशासन के बिना शिक्षा की कल्पणा संभव नही है। जिस स्कूल में अनुशासन है, वहां शिक्षा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा संस्कार है जो व्यक्ति को साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी उच्च व महान बना देती है। वही श्री सिंहदेव ने कहा कि मिशन ऑफ एलोहिम सबसे गैर सरकारी संस्था नही साथ देश प्रेम, समाज सेवा, संस्कृति तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। इस दौरान स्कूल के छोटे-छोटे बच्चो ने वेलकम सांग से सांस्कृतिक की शुरूआत की। स्कूली छात्र-छात्राओं के भव्य रंगा- रंग सांस्कृतिक नृत्य, संगीत व नाटक की प्रस्तृती देखकर अभिभावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। नन्हे कलाकारों ने ओम शांति ओम.., इतनी हंसी, इतनी खुशी…. एक बटा दो, दो बटा चार, छोटी छोटी बातो में बट गया संसार…, बम बम बोले, मस्ती में डोले…, मुझे माफ करना ओम साईराम…, डागूआ मानेरे…, आज है सन्डे, मौज मनाओं…, रिमझिम पानी बारसू थिला…, नाचु में आज छम छम छम…, तू लॉन्ग मै इलायची, तेरे पीछे आ गवाछी…, मेरी चाहत का दिया ओ मेरे पिया…, नजर जो तेरे लगी मे दिवानी हो गई…, मोहे रंग दो लाल, नद के लाल…, लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में… सहित नाटक सनकी मैडम, संथाली डांस व जली डांस व संबलपुरी नृत्य, नागपुरी आदि नृत्य-संगीत की भव्य प्रस्तृती दी। इस दौरान मुख्य रूप से बीईईओ नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, निदेशक पंकज कुमार महतो, फूलचंद महतो, जगत किशोर प्रधान, सेवानिवृत शिक्षक दीपक महतो, सुधा महतो, जगमोहन महतो, सुजीत महतो, संगीता कालिंदी, सीमा बारिक, दशरथ महतो, प्रभात कुमार महतो, आशीष कुमार महतो आदि मौजूद थे।
September 6, 2026 3: 59 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
